-->

Breaking News

सुष्मिता की हत्या में शामिल होने से तालिबान का इंकार

काबुल : तालिबान ने भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की हत्या में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है, हालांकि अफगान अधिकारियों ने इसके लिए तालिबान आतंकवादियों को ही जिम्मेदार ठहराया है।

बीते बुधवार की रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में कुछ नकाबपोश बंदूधकारियों ने सुष्मिता को घर से बाहर निकालकर गोली मार दी थी। वह अपने पति के साथ रह रही थीं।

पुलिस के अनुसार तालिबान के खिलाफ अपने संघर्ष को लेकर लिखी पुस्तक की वजह से ही तालिबान आतंकवादियों ने सुष्मिता की हत्या की होगी।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख दौलत खान जदरान ने बताया, ‘हमारी अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि लेखिका के खिलाफ आतंकवादियों की नाराजगी थी क्योंकि उन्होंने अतीत में इनके खिलाफ लिखा और बोला था।’

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा, ‘हम इस दावे को खारिज करते हैं कि भारतीय महिला की हत्या में मुजाहिदीन शामिल थे। यह मुजाहिदीनों को बदनाम करने के लिए सरकार का दुष्प्रचार है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com