-->

Breaking News

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं के उत्साह, परिश्रम की सराहना की

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जंबूरी परिसर पहुंचकर 25 सितंबर को आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आपने मंच, सभा स्थल, बैठक व्यवस्था, महिलाओं के लिए सभा स्थल पर बैठक की व्यवस्था का निरीक्षण किया। आपने आगन्तुक महिला बहनों के लिए भोपाल सीमा पर की गयी व्यवस्था के बारें में पूछताछ कर व्यवस्था में पूरी सर्तकता बनायें रखने के निर्देश दिये।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, चुनाव अभियान प्रभारी, सांसद अनिल माधव दवे, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
 
पार्टी के भोपाल जिला नगर अध्यक्ष आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को महिला आवास विश्राम, स्नानागार, भोजन व पेयजल की व्यवस्था के प्रभारियों और सह प्रभारियों के दायित्व की जानकारी दी और सभी से परिचय कराया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान परिसर में तैनात व्यवस्था प्रभारियों के परिश्रम की मुक्तकंठ से सराहना की और आलोक शर्मा से समग्र व्यवस्था की जानकारी ली। आप बाद में व्यवस्था प्रभारियों, सह प्रभारियों और आलोक शर्मा के साथ जंबूरी मैदान के सभी प्रभागों में पहुंुचे और आम श्रोता, कार्यकर्ता की सुविधा की दृष्टि से व्यवस्था का परीक्षण किया। आपने व्यवस्थापकों को समुचित निर्देश दिये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com