-->

Breaking News

डेंगू व मलेरिया का तेज प्रकोप

भोपाल | मौसम में आए बदलाव के चलते अब संक्रमित बीमारियों का प्रकोप और तेज हो गया है। राजधानी के अस्पतालों में आज फिर डेंगू के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया और उनके स्वाब का सेंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके साथ ही अब मलेरिया व सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में  भी तेजी से इजाफा हुआ है।  शहर के जेपी व हमीदिया अस्पताल में आज सुबह ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा  भीड़ देखी गई । मंगलवार को जिन तीन मरीजों की रिर्पोट पाजिटिव आई थी उनकी तबियत ठीक बताई जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर केबी बाजपेयी ने बताया कि मच्छरों को मारने के लिए लगातार दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और अब स्थिति कंट्रोल में है। व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टीमों को मैदानी क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। डेंगू बुखार से अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है।जबकि करीब 27 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में खान पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com