-->

Breaking News

संगीनों के साए में जुबिन मेहता का लाइव कंसर्ट

श्रीनगर। तमाम विरोध और धमकियों के बीच मशहूर संगीतकार जुबिन मेहता अपने लाइव कंसर्ट के लिए श्रीनगर पहुंच चुके हैं। ये कंसर्ट शालीमार मुगल बाग में हो रहा है। आतंकियों की धमकी और अलगाववादियों के विरोध को देखते हुए इस कार्यक्रम की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। राज्य सरकार का कहना है कि वो हर हाल में इस कंसर्ट को कामयाब बनाकर रहेगी। इस बीच शुक्रवार शाम श्रीनगर पहुंचे मेहता ने कहा कि वो अमन का पैगाम फैलाने आए हैं।

श्रीनगर का शालीमार बाग किले में तब्दील हो गया है। जुबिन मेहता के म्यूजिकल कंसर्ट एहसास-ए-कश्मीर को लगातार धमकियां मिल रही हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकार इसकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतना चाहतीं। जर्मन दूतावास के सहयोग से आयोजित कराए जा रहे इस कंसर्ट की सुरक्षा तीन स्तरों पर की जा रही है। इसके लिए सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

शुक्रवार शाम खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शालीमार बाग पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। अब्दुल्ला ने अलगाववदियों पर निशाना साधते हुए कहा उनके सड़क पर उतरने से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।

जम्मू-कश्मीर के डीजी अब्दुल गनी चौधरी ने बताया कि शो के लिए हमने सब प्रबंध कर लिए हैं। सुरक्षा कड़ी है।

अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस का कहना है कि कश्मीर की जनता इस कंसर्ट के खिलाफ है। हुर्रियत का कहना है कि श्रीनगर के हालात पूरी दुनिया से छिपाने के लिए इस कंसर्ट का आयोजन किया जा रहा है। हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता नईम खान का कहना है कि वे म्यूजिक के खिलाफ नहीं है। यहां की आवाम इस कंसर्ट के खिलाफ हैं। जर्मनी-हिंदुस्तान के साथ मिलकर हो रहा है। ये उनकी आवाम के लिए नहीं है।

तमाम धमकियों और विरोध के बीच मशहूर संगीतकार जुबिन मेहता शुक्रवार शाम श्रीनगर पहुंच गए। इससे पहले दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें सांस्कृतिक सद्भाव के लिए टैगोर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर जुबिन मेहता ने कहा कि उन्होंने कश्मीर को नहीं बल्कि कश्मीर ने उनको चुना है और वो चाहते हैं कि उनके कंसर्ट से वादी में अमन का पैगाम फैले। संगीतकार जुबिन मेहता ने कहा कि वे श्रीनगर आकर काफी खुश हैं। मुझे लगता है कि मेरे साथ पूरे देश का आशीर्वाद है।

शालीमार बाग में होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस शो में बगैर आमंत्रण आने पर पाबंदी है। जानकारी के मुताबिक करीब 1500 लोगों को इस कंसर्ट के लिए आमंत्रित किया गया है। जिनमें से ज्यादातर वीवीआईपी हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com