-->

Breaking News

फिल्म इंडस्ट्री काम के लिए नहीं है सेफ : कंगना

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत का कहना है कि किसी के लिए भी फिल्म इंडस्ट्री काम करने के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। 2006 में फिल्म 'गैंग्स्टर से बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत करने वाली कंगना ने कहा कि हो सकता है कि कभी आपके पास कई फिल्मों के प्रस्ताव हों, लेकिन यह भी हो सकता है कि आपके पास कुछ भी न हो। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहती हूं कि मैं आज जिस मुकाम पर हूं वहां नहीं पहुंचना चाहती थी, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री एक असुरक्षित जगह है। कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री में जब आपका अच्छा समय होता है तब आपको लगातार काम मिलता है, लेकिन ऐसा भी होता है जब छह महीनों तक काम नहीं मिले। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ सीखा, लेकिन मेरी शिकायत है कि यहां मेरा कोई गॉडफादर नहीं था, जो मुझे सही तरीके से गाइड कर सके। उन्होंने कहा कि यह वर्ष अब तक मेरे लिए बुरा साबित हुआ है, लेकिन अंत बुरा नहीं होगा। मैं कई अच्छी फिल्मों में काम कर रही हूं। कंगना की आने वाली फिल्मों में 'कृष-3 प्रमुख है। इस फिल्म में कंगना सुपरवुमेन का किरदार निभा रही हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com