विश्व तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने से चूकीं दीपिका
नई दिल्ली।
विश्व की तीसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में रविवार को
विश्वकप फाइनल्स में रजत पदक हासिल किया और वह तीसरी बार दुनिया की शीर्ष
आठ तीरंदाजों की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से चूक गईं।दीपिका
को फाइनल में कोरिया की तीरंदाज यून ओक ही से 4-6 से हार का सामना करना
पड़ा। चीन की यूआनयूआन कुई ने कांस्य पदक हासिल किया। झारंखड की 19 वर्षीय
तीरंदाज दीपिका को तीसरी बार विश्वकप फाइनल्स में रजत पदक से संतोष करना
पड़ा। इससे पहले वह 2012 में टोक्यो में और 2011 में तुर्की में भी रजत पदक
पर ठिठक गईं थी।यहां
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपिका ने क्वार्टरफाइनल में मैक्सिको की आईदा
रोमन को 7-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला
ओलंपिक रजत पदक विजेता मैक्सिको की अलेजांद्रा वेलेशिया से था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com