बलात्कार के आरोपी मंत्री बाबूलाल नागर ने दिया इस्तीफा
जयपुर | बलात्कार का आरोप झेल रहे राजस्थान के मंत्री बाबूलाल नागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सियासी गलियारों में रेप का यह मामला गरमाने के बाद उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा था.बाबूलाल नागर राजस्थान सरकार में डेयरी और ग्रामाद्योग राज्य मंत्री थे. बीते दिनों एक लड़की ने उन पर रेप का आरोप लगाया. पीड़ित लड़की के मुताबिक, मंत्री ने उसे नौकरी देने के बहाने घर बुलाया और फिर उसके साथ रेप किया. वारदात 11 सितंबर की है.
कोर्ट के आदेश के बाद बाबूलाल नागर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की पड़ताल चल रही है. इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और कानून से ऊपर कोई नहीं है.हालांकि बाबूलाल नागर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वे लगातार चौथी बार चुनाव जीतने जा रहे थे, इसलिए उनके विरोधियों ने साजिश के तहत उन्हें रेप के आरोप में फंसाया है. नागर ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा सौंपा है, इसके लिए उन पर किसी का दबाव नहीं था.
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे इस मामले में गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि वे इस केस में तरह से सहयोग करने को तैयार हैं.पहले बाबूलाल नागर ने दावा किया था कि जिस महिला ने आरोप लगाया है, उसके खिलाफ लोगों से काम करवाने की एवज में पैसा हड़पने की शिकायते हैं. उन्होंने यह तो माना कि 11 सितम्बर को आरोपी महिला उनके आवास पर आई थी, लेकिन उस वक्त वह अकेले नहीं थे, बल्कि क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com