-->

Breaking News

स्कॉचर्स को हराकर रॉयल्स सेमीफाइनल में पहुंचा

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स टीम ने लगातार तीसरी जीत के साथ चैंपियंस लीग-2013 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए ग्रुप-ए मुकाबले में पर्थ स्कॉचर्स को नौ विकेट से हरा दिया। स्कॉचर्स खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में रॉयल्स के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्कॉचर्स को 120 रनों पर सीमित कर दिया और फिर इस टीम ने द्रविड़ (0) का विकेट गंवाकर 16.3 ओवरों में 21 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। अजिंक्य रहाणे 62 और संजू सैमसन 50 रनों पर नाबाद लौटे।

रहाणे ने अपनी 53 गेंदों की उम्दा पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया तथा सैमसन ने 42 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के जड़े। इन दोनों ने 120 रनों की साझेदारी की। रॉयल्स की यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले रॉयल्स ने टॉस जीतकर स्कॉचर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। रॉयल्स के गेंदबाजों ने द्रविड़ के फैसले को सही ठहराते हुए स्कॉचर्स के बल्लेबाजों को बांध दिया।नतीजा हुआ कि लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहने के कारण स्कॉर्च ने सभी विकेट भी गंवा दिए और 120 रन ही बना सकी। स्कॉचर्स की तरफ से एडम वोग्स (27) ने सर्वाधिक रनों की पारी खेली। रॉयल्स के गेंदबाजों का शिकंजा इस कदर स्कॉचर्स पर कसा रहा कि वोग्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के निजी योग के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका।

स्कॉचर्स का आखिरी विकेट पारी की आखिरी गेंद पर गिरा। रॉयल्स की तरफ से केवोन कूपन ने चार और जेम्स फॉल्कनर और प्रवीण तांबे ने दो-दो विकेट चटकाए। राजस्थान ने अब तक अपने तीनों मैच जीते हैं, उसके खात में 12 अंक हैं। दूसरी ओर स्कॉचर्स ने भी तीन मैच खेले हैं, लेकिन दो में उसे हार मिली है और उसका एक मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। इस मैच से स्कॉचर्स को दो अंक मिले थे और इन्हीं अंकों के साथ वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com