-->

Breaking News

सुशील ने 'कुश्ती बचाओ' अभियान में लिया हिस्सा

नई दिल्ली ॥ देश में चोटी के पहलवान सुशील कुमार समेत अनेक नैशनल और इंटरनैशनल खिलाड़ी आज 'कुश्ती बचाओ' अभियान में शामिल हुए और शपथ ली कि इस खेल को ओलिंपिक में बरकरार रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। दुनिया के प्राचीनतम खेलों में से एक कुश्ती ओलिंपिक में बना रहेगा या नहीं इसका फैसला आठ सितंबर को इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी की ब्यूनसआयर्स में 125वें सेशन के दौरान मीटिंग में होगा। चंदगीराम व्यायामशाला समिति के एक समारोह में इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली महिला पहलवान नेहा राठी और जगरूप पहलवान को सम्मानित किया गया। देश की संभवत पिता-पुत्री की यह पहली जोड़ी है, जिसने अर्जुन अवॉर्ड जीता। जगरूप को अर्जुन अवॉर्ड 1973 में मिला था। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com