रुपया 77 पैसे मजबूत, दो सप्ताह के उच्च स्तर पर
मुंबई : नए आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन द्वारा की गई घोषणाओं के मद्देनजर डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 77 पैसे मजबूत होकर 65.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो दो सप्ताह का उच्च स्तर हैनिर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली किए जाने, विदेश में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी एवं विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने से रुपए की धारणा मजबूत हुई।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 66 के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान दिन के निचले स्तर 66.32 को छू गया। हालांकि, बाद में इसमें फिर तेजी का रख बना और 65 के स्तर तक जाने के बाद 65.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।गुरुवार को रुपया 66.01 के स्तर पर बंद हुआ था। तीन कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 239 पैसे मजबूत हो चुका है। यह 26 अगस्त के बाद से रुपए का उच्चतम स्तर है। 26 अगस्त को रुपया 64.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com