फटा पोस्टर' की यूएसपी शाहिद की चॉकलेटी इमेज'
मुंबई:बालीवुड की नवोदित अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का कहना है कि उनकी आने
वाली फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ को शाहिद कपूर की चॉकलेटी इमेज से
फायदा मिलेगा।वर्ष 2012 मे प्रदर्शित फिल्म बरफी से बॉलीवुड में पर्दापण करने वाली
इलियाना डिक्रूज की अब शाहिद कपूर के साथ ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’
प्रदर्शित होने जा रही है। इलियाना ने कहा कि शाहिद कपूर की चॉकलेटी इमेज
इस फिल्म की यूएसपी है। इस फिल्म में मेरी और शाहिद की जोड़ी जंच रही है
क्योकि यह फ्रेश जोड़ी है।
इलियाना ने कहा कि शाहिद की भूमिका इस फिल्म में बेहद शानदार है। इस फिल्म
में शाहिद का किरदार चॉकलेटी छवि वाले मासूम लड़के का है लेकिन यह फिल्म का
मजबूत पक्ष भी है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अच्छी बनी है। मैं उम्मीद
करती हूं कि दर्शक इसे बेहद पसंद करने वाले है। उल्लेखनीय है कि राजकुमार
संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में शाहिद और
इलियाना के अलावा पदमिनी कोल्हापुरी की मुख्य भूमिका है। सलमान खान और
नरगिस फाखरी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर को
प्रदर्शित होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com