ओबामा टाल सकते हैं सीरिया पर हमले की योजना
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज कहा कि यदि बशर अल असद का शासन अपने
रासायनिक हथियार भंडार का नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सौंप देता है,
तो वह सीरिया पर संभावित सैन्य हमले की योजना को टाल देंगे। ओबामा को
सीरिया के मुद्दे पर कांग्रेस से पर्याप्त समर्थन मिलने की उम्मीद नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह सीरिया सरकार को रूस की इस सलाह को संशयपूर्ण ढंग से, लेकिन गंभीरता से देख रहे हैं कि असद शासन अपने विशाल रासायनिक हथियार भंडार और ढांचे को अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण में सौंप दे। राष्ट्रपति ने इस घटनाक्रम को संभवत: महत्वपूर्ण सफलता बताया।
ओबामा ने एबीसी न्यूज से कहा कि यदि सीरिया के राष्ट्रपति अपने रासायनिक हथियार त्याग देते हैं, तो सैन्य हमला एकदम टाल दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि यदि असद रासायनिक हथियारों का नियंत्रण अंतरराष्ट्रीय अभिकरण को सौंप देते हैं तो क्या सैन्य हमला टाल दिया जाएगा, ओबामा ने कहा, यकीनन, यदि यह वास्तव में होता है तो। उन्होंने कहा कि यह हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है। यदि हम यह बिना सैन्य कार्रवाई के कर सकते हैं, तो यह मेरी पहली प्राथमिकता होगा।
यह उल्लेख करते हुए कि उन्होंने हमेशा सीरिया संकट के कूटनीतिक समाधान को तवज्जो दी है, ओबामा ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यह असैन्य तरीके से हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्हें मुद्दे पर कांग्रेस का पर्याप्त समर्थन मिलने का पूरा विश्वास नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com