रासायनिक हमले की पुष्टि पर कार्रवाई हो: मून
संयुक्त राष्ट्र।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने सोमवार को कहा कि जांच में सीरिया
में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर अंतरराष्ट्रीय
बिरादरी को कार्रवाई करनी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून ने
सोमवार को कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई के संबंध में संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं क्योंकि 'यह एक
घृणास्पद अपराध होगा'।
मून
ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि सीरिया का मसला
इस तरह छाया रहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में किसी भी अन्य राजनीतिक गतिविधि
पर चर्चा नहीं हुई। मैंने जिन देशों के नेताओं के साथ वार्ता की, यह
मुद्दा उन द्विपक्षीय बैठकों में भी छाया रहा। जी-20 शिखर सम्मेलन पिछले
सप्ताह रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में आयोजित हुआ था।
मून
के सामने अभी जांच दल की रिपोर्ट पेश नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि
मुख्य ध्यान रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल और जांच दल द्वारा पेश की जाने
वाली अगली रिपोर्ट पर है। लेकिन मैं जानता हूं कि 21 अगस्त को हुए रासायनिक
हथियारों के इस्तेमाल पर विशेष अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें सैंकड़ों
लोगों की जान चली गई थी।
महासचिव
ने कहा कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह घृणास्पद अपराध होगा और
अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को कुछ न कुछ जरूर करना होगा। क्या स्वीडन के
विशेषज्ञ ऐक सेल्स्ट्रॉम के नेतृत्व में जांच दल ने रासायनिक हथियारों के
इस्तेमाल की पुष्टि की है? इस सवाल के जवाब में मून ने कहा कि अगर ऐसा होता
है तो सुरक्षा परिषद संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया देगी और वास्तव में इसकी
वैश्विक निंदा किए जाने की जरूरत होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com