खजाने की खोज में 102 सेमी. खुदाई,मिली दीवार
उन्नाव। उत्तर
प्रदेश में उन्नाव जनपद के डौंडियाखेड़ा गांव में सोने के खजाने की खोज
में जुटी एएसआई को तीसरे दिन 32 सेंटीमीटर ही खुदाई करवा सकी है। इस तरह अब
तक 102 सेंटीमीटर की खुदाई हो पाई है। जमीन के अंदर एक पुरानी दीवार और
कुछ खपरैल मिले हैं।रविवार को हुई तीसरे दिन की खुदाई में खजाना होने के
प्रमाण तो नहीं मिले, अलबत्ता जमीन के नीचे एक पुरानी दीवार और कुछ खपरैल
जरूर मिले हैं।
उन्नाव के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शिवेंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई
(भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने खुदाई कार्य में 15 मजदूर और 5 सुपरवाइजर
लगाए थे। शाम तक 32 सेंटीमीटर खुदाई हो सकी है, इस प्रकार अब तक कुल 102
सेंटीमीटर खुदाई हो पाई है।उधर, एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि खजाना या
किसी धातु होने के अभी कोई प्रमाण नहीं मिले, 102 सेंटीमीटर की गहराई में
ईंटों से बनी एक पुरानी दीवार और कुछ खपरैल जरूर मिले हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com