-->

Breaking News

पहले से अच्छा महसूस कर रहा हूं : अमिताभ

मुंबई। पिछले कई दिनों से मेगास्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत नासाज चल रही है। लेकिन वह कहते हैं कि चूंकि काम जारी है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं। उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो रहे शुभचिंतकों को उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए सूचना दी, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने शनिवार को विज्ञापन के लिए शूटिंग की और एक पुरस्कार समारोह में भी शामिल हुए।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मेरे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बहुत बढ़ गई है। इसके बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है, जिसमें सच्चाई बहुत कम है। उन्होंने लिखा है कि मैं दिन-ब-दिन स्वस्थ हो रहा हूं। लेकिन आपकी चिंता जायज है और इसको सराहता हूं।

बिग बी ने 14 अक्टूबर को सूचना दी थी कि उन्हें बुखार और पेट में संक्रमण है। लेकिन 17 अक्टूबर को वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर लौट आए थे।उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि काम जारी है। शनिवार को एक विज्ञापन की शूटिंग की। पास में ही शूटिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा भी अचानक मिलने पहुंची थीं। हमेशा की तरह मोहक लग रही थीं। 9 बजे सोसायटी पत्रिका द्वारा दिए जाने वाले युवा प्रोत्साहन पुरस्कार लेने के लिए निकल गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com