गिरफ्तारी से बचने के लिए साईं ने बदला हुलिया
अहमदाबाद। बलात्कार
का आरोप लगने के बाद से ही फरार चल रहे आसाराम के बेटे नारायण साईं की
तलाश में सूरत पुलिस एक के बाद दूसरे राज्य की खाक छान रही है। लेकिन अब
पुलिस की मुश्किल और बढ़ सकती है क्योंकि नारायण साईं ने अपना हुलिया बदल
लिया है। अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए नारायण साईं ने सिर के
बाल मुंड़वा लिए हैं, दाढ़ी-मूंछ कटा ली है। ऐसे में अगर वो पुलिस के सामने आ
भी गया तो उसे पहचान पाना मुश्किल होगा।
बलात्कार
के आरोपी नारायण की तलाश में गुजरात पुलिस देश के तमाम हिस्सों में छापे
मार रही है। सूरत में बलात्कार का केस दर्ज होने के बाद से ही आसाराम का
बेटा नारायण साईं फरार है। लेकिन पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई
है और अगर नारायण के सहयोगी की बातों पर यकीन करें तो अब उसे पहचान पाना
मुश्किल है क्योंकि नारायण साईं ने अपना भेष बदल लिया है। गिरफ्तारी से
बचने के लिए उसने दाढ़ी-मूंछ कटा ली है। सिर के बाल भी मुंड़वा लिए हैं। इतना
ही नहीं हमेशा सफेद कपड़ों में रहने वाले नारायण साईं ने गेरुए कपड़े पहन
रखे हैं।
नारायण
का मददगार लक्ष्मण सेवकानी ने बताया कि रात के साढ़े दस बजे होंगे ग्यारह
बजे होंगे मैं सो रहा था। मुझे वाईफ ने आकर बताया वो आए है। गेरुये और कॉफ़ी
कलर टाईप एक मिक्स कपड़ा था। धोती की तरह जो संत लोग ओढ़ते है ओढे हुए थे।
सर पर बाल गंजे थे। वो दाड़ी भी नहीं थी। उनने कहा विश्राम करना है। हमने
उनको दूध पिलाया है विश्राम किया है। सुबह मैंने फिर उनके ड्राइवर को हाथ
जोड़ कर कहा क हम परिवार वाले लोग है अपने विश्राम कर लिया अब आप जाईए।
पुलिस
ने शुक्रवार रात नारायण की तलाश में आगरा के शाहगंज इलाके के आलोक नगर में
छापा मारा। खबर थी कि नारायण यहां रहने वाले अपने अनुयायी लक्ष्मण के घर
छिपा हुआ है। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वो रफूचक्कर हो गया।
लक्ष्मण ने कबूल किया है कि नारायण गुरुवार को उसके घर पर था। लक्ष्मण का
कहना है कि नारायण के ड्राईवर ने उससे नारायण साईं के लिए आगरा का एक सिम
भी मांगा था। लेकिन लक्षमण ने अपने परिवार का हवाला देते हुए सिम देने से
इनकार कर दिया।
नारायण
का मददगार लक्ष्मण सेवकानी ने बताया कि नारायण साईं का ड्राइवर पैसे लेकर
आया था। उसने कहा एक सिम कार्ड हमें लेकर दे दो तो मैंने उनको हाथ जोड़ कर
कहा दिया हम परिवार वाले लोग है। नारायण साईं के पास कौन सी गाड़ी थी इसका
मुझे पता नहीं।आशंका जताई जा रही है कि नारायण सड़क मार्ग के जरिए नेपाल
जाने और फिर वहां से विदेश भागने की फिराक में है। आईबीएन7 ने पहले ही
बताया था कि पुलिस से बचने के लिए नारायण बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा है।
साथ ही वो सिम भी बदल रहा है। पुलिस के मुताबिक वो अब तक करीब डेढ़ दर्जन से
ज्यादा सिम कार्ड बदल चुका है। पुलिस की माने तो ये सिम वो अपने सहयोगियों
के नाम पर खरीदता है। पुलिस उन सहयोगियों की तलाश भी कर रही है।
पुलिस
की माने तो नारायण साईं अब तक 17 सिम तोड़ चुका है। ये सारे सिम कार्ड
मध्यप्रदेश से खरीदे गए थे। पुलिस के मुताबिक नारायण साईं एक बार एक नंबर
से बात करता है फिर उस सिम को तोड़ देता है। इसलिए पुलिस लगातार एक नंबर पर
नजर नहीं रख पा रही है। इसलिए सूरत पुलिस अब अपने मुखबिरों के भरोसे हैं।
ऐसे ही एक मुखबिर ने पुलिस को बताया की नारायण साईं इस वक्त दिल्ली में
छिपे हो सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com