जनआशीर्वाद यात्रा का अगला चरण 16 को सतना के रैगांव से प्रारंभ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की जनआशीर्वाद यात्रा का अगला चरण 16 अक्टूबर को
सतना जिले के रैगावं विधानसभा से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान हेलीकॉप्टर द्वारा रैगांव, बिरसिंपुर (चित्रकूट), रामपुर बघेलान,
रामनगर (अमरपाटन) पहुंचकर मंच सभाओं को संबोधित करेंगे। नागौद में रथयात्रा
आरंभ कर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना
पहुंचेंगे जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम सतना
में होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अक्टूबर को जनआशीर्वाद यात्रा जबलपुर के सीहोरा से प्रारंभ करेंगे तत्पश्चात शाहपुरा, ब्यौहारी, मंझौली पहुचंकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा का अगला कार्यक्रम सड़क मार्ग से प्रारंभ होगा, यात्रा रजमिलान (देवसर) से सिंगरौली पहुंचेगी, यहां यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com