-->

Breaking News

मप्र संगठन को देश में अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण देना है : तोमर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक का समापन करते हुए कहा कि देश में मध्यप्रदेश के पार्टी संगठन का सम्मानपूर्वक उल्लेख किया जाता है। इस प्रतिष्ठा के पीछे पार्टी के पूर्वजों की त्याग-तपस्या और बलिदान है। विधानसभा चुनाव-2013 और लोकसभा चुनाव-2014 की दृष्टि से देश की निगाहें मध्यप्रदेश संगठन पर टिकी है। हमें जनआकांक्षा की कसौटी पर खरा उतरने के लिए संकीर्ण स्वार्थ से उपर उठकर पार्टी संगठन की उत्कृष्टता को बनायें रखना है जिससे मिशन-2013 सफल होगा और लोकसभा चुनाव में पार्टी का विजयरथ मध्यप्रदेश से दिल्ली का विजयपथ प्रशस्त कर सके। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन और चुनाव अभियान प्रभारी अनिल माधव दवे ने इस अवसर पर संगठनात्मक और चुनाव प्रबंधन के कौशल पर विस्तार से चर्चा की। बैठक संयोजन प्रदेश कार्यालय मंत्री आलोक संजर ने किया।
 
नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश कार्यकर्ता महाकुंभ की सफलता पर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के सामूहिक नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अध्यवसाय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है जिससे प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की क्षमता का देशव्यापी प्रदर्शन हुआ है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने क्षेत्र के राजनैतिक पर्यावरण का बारीकी से अध्ययन करें और यदि असंतोष है तो शमन के लिए पूरी तन्मयता और आत्मीयता से मानस को टटोले। यदि कही कोई अप्रसन्नता है तो उसका निवारण करें। मध्यप्रदेश संगठन राजनैतिक विकास यात्रा का लंबा सफल कर चुका है और कीर्ति अर्जित की है। इसलिए राष्ट्रीय नेतृत्व और देश की जनता भी मध्यप्रदेश भाजपा संगठन पर इससे अधिक अपेक्षाएं है। हमें इस कसौटी पर सफल होने के लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से उपर उठकर संगठन और राष्ट्र के हितों को सर्वोच्चता प्रदान करना है। विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन के सामूहिक नेतृत्व की गरिमा बनाये रखेंगे और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मध्यप्रदेश का चित्र संवारेंगे। मिशन-2013 और लोकसभा चुनाव-2014 में शानदार सफलता प्राप्त करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com