-->

Breaking News

कांग्रेस के सत्ता में आने पर नया मध्यप्रदेश बनाएंगे : कमलनाथ

होशंगाबाद: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर नया मध्य प्रदेश बनाएंगे, जो सरकार बनेगी वह युवा कल्याण, किसान हित और विकास करने वाली होगी. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के तहत गुरुवार को होशंगाबाद में आयोजित सभा में कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमले बोले.

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इंवेस्टर्स मीट कर लाखों करोड़ का निवेश होने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में राज्य में जितने उद्योग लगे हैं, उससे कहीं ज्यादा बंद हो गए हैं. युवाओं को काम नहीं मिल रहा है यही कारण है कि यहां का युवा दूसरे राज्यों मे काम की तलाश में जाने को मजबूर है.

कमलनाथ ने राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां हाल यह है कि जब कमीशन की राशि मिल जाती है तब विकास कार्यों की निविदाएं जारी की जाती हैं. केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली राशि का सही उपयोग नहीं हो रहा, बल्कि वह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है.

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य को पहले से कई गुना राशि दी गई, किसानों के कर्ज केंद्र सरकार ने माफ किए, भूमि अधिग्रहण विधेयक लाया और खाद्यन्न सुरक्षा विधेयक बनाया. केंद्र सरकार वादे नहीं काम करने में भरोसा करती है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com