-->

Breaking News

पार्टी हमारी मां है उसके दूध की लाज रखें : शिवराज

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक का समापन किया और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि संयुक्त बैठक में पंचायती राज प्रतिनिधियों की भूमिका के बारें में विस्तार से चर्चा की गयी है। शिवराज सिंह चौहान ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोकतंत्र के सबसे निचले प्रतिनिधि पंच का सम्मान मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है। उसका मानदेय बढ़ाया, सम्मान बढ़ाया हैं। गांव की सूरत और सीरत बदली गयी है। कांगे्रस के शासन में ग्राम सड़क निर्माण के नाम पर मुरम बिछाने का काम किया जाता था। एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ करके गांव को परिवहन क्रांति से जो़डा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव और टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। आगामी पांच वर्षो में हर गांव बारहमासी सड़कों से जोड़ दिया जायेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और हर घर में शौचालय हमारी प्रतिबद्धता है। 20 हजार गांवो के पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। हम नल-जल योजना देकर गृहणियों को राहत प्रदान करेंगे। उन्होनें कहा कि प्रदेश में अन्नपूर्णा योजना की जरिये 70-75 प्रतिशत लोगों को 1 रू. किलों गेहू और 2 रू. में चावल का हकदार बना दिया गया है। राज्य सरकार ने प्रावधान किया है कि गांव और शहर में कोई भी गरीब सस्ते अनाज की इस योजना से वंचित नहीं रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के उपयोग से अनुकूलता को वोटों में बदलने का आव्हान किया। उन्होनें कहा कि 11 दिन जनआशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी, इसमें 60-70 विधानसभा क्षेत्रों मे पहुंच सकेंगेें। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जनता में उत्साह है। और जनता भाजपा के समर्थन में जुटी हुई है। पंचायती राज संरचना की शक्ति को ऊर्जित कर भाजपा की विजय सुनिश्चित करें। पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनानें के लक्ष्य पर पहुंचायें। उन्होनें कहा कि गैर-भाजपाईयों में भी भाजपा के प्रति लगाव और अनुरक्ति है। वे हमें और पार्टी-संगठन को समर्थन देना चाहते है उन्हें पचाने के लिए हमें अपनी संकुचित मानसिकता को बदलना होगा। आपने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में की-वोटर्स को चिन्हित करें, उनका विश्वास हासिल करें टिकट वितरण के बाद असंतोष को अनुकूलता में बदलने के लिए सभी के प्रति सम्मान भाव से व्यवहार कर उनका विश्वास जीते जिससे कोई भी समस्या न बनें। बल्कि हमारी सफलता की राह बने। सबको काम में जुटाना विधानसभा प्रभारी की पार्टी की सफलता का द्योतक होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी हमारी मां है, उसके दूध की लाज रखना है। नये मतदाताओं तक पार्टी की रीति-नीति और संदेश पहुचंाने के लिए युवा टोली को सक्रिय करना है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से आत्मविश्वास के साथ मतदाताओं तक पहुचंने के लिए आग्रह किया और कहा कि हमारी विजय सुनिश्चित है। आने वाले पांच वर्षो में मध्यप्रदेश देश का विकसित राज्यों में अग्रणी राज्य बनेगा और केन्द्र में सरकार बननें के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार का गठन होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com