-->

Breaking News

धोनी की शानदार सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया को 304 रन का टारगेट

मोहाली | मोहाली में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने कप्तान धोनी के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट पर 303 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया.पारी की समाप्ति पर कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (139 रन, 12 चौका और 5 छक्का) और इशांत शर्मा शून्य पर नाबाद रहे. इसके साथ ही मोहाली के मैदान पर धोनी शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं. इससे पहले इस मैदान पर सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 99 रन बनाए थे.सात मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-1 से बराबरी पर है. दोनों टीमों ने अपने पिछले एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में सीरीज का पहला मैच 72 रनों से जीत चुका है जबकि टीम इंडिया ने जयपुर में नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी.कोहली ने लगातार तीसरे वनडे में 50 से ज्यादा का स्‍कोर किया है. साथ ही उन्होंने कप्‍तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी भी की.तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने तीसरी सफलता हासिल करते हुए रवींद्र जडेजा (2) को कैच आउट कराया. आर अश्विन (28) रन बनाकर जॉनसन की गेंद पर आउट हुए. जॉनसन ने चार विकेट झटके हैं.

जॉनसन का चौका

भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर 76 रन था और लग रहा था कि टीम इंडिया शुरुआती संकट से उबर गया है. लेकिन 13वें ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने सुरेश रैना (17) और युवराज सिंह (0) को दो लगातार गेदों पर आउट कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने कप्तान धोनी के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की.

बेहद खराब शुरुआत

जयपुर वनडे में जहां भारतीय टीम को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बेजोड शुरुआत दिलाई थी वहीं मोहाली में यह जोड़ी बुरी तरह से असफल रही.पिछले मैच में 95 रन बनाने वाले ओपनर शिखर धवन (8 रन, 2 चौका) आज जल्द ही आउट हो गए. उन्हें भारतीय पारी के दूसरे ओवर में क्लिंट मकाय ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया.इसके बाद दूसरे ओपनर रोहित शर्मा (11) भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए और उन्हें पारी के सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर शेन वॉटसन ने कैच आउट कराया. रोहित शर्मा ने पिछले मैच में नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com