-->

Breaking News

'AAP' के 70 विधानसभा के लिए 70 घोषणा पत्र!


नई दिल्ली। दिसंबर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। हर पार्टी अपने चुनावी तिकड़म चला रही है। अरविंद केजरीवाल की 'आप' पार्टी ने भी अपना अभियान तेज कर दिया है। मगर केजरीवाल की पार्टी इस चुनाव अभियान में कुछ नए नुस्खों के साथ उतर रही है।
पहली बार चुनावी दंगल में उतर रही 'आप' पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों के लिए 70 घोषणा पत्र तैयार करने का फैसला लिया है। जिसमें हर विधानसभा की समस्याओं के सवाल और समाधान अलग से किए जाएंगे। पार्टी खुद को पार्टी विद डिफरेंस यानी दूसरों से अलग दिखाने की कोशिश में है।
हालांकि चुनाव सर्वेक्षणों की मानें तो 'आप' चौंकाने वाले नतीजे दे सकती है। मगर जानकारों को इस तरह के विचारों की कामयाबी पर संदेह है। चाहे वो उम्मीदवारों का चयन हो या सार्वजनिक बहस वाला मुद्दा, केजरीवाल की पार्टी अपनी छाप छोड़ती दिख रही है। मगर सियासी विरोधी इसे महज हथकंडा मानकर हल्के में ले रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com