छत्तीसगढ़ के लिए BJP के 67 उम्मीदवार घोषित
रायपुर
| बीजेपी ने छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवार घोषित कर
दिए। इनमें से नौ सीटों पर मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को उतारा
गया है।राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी पारंपरिक सीट राजनांदगांव
से चुनाव लड़ेंगे। नब्बे सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव दो चरणों में
होने है। पहले चरण में 11 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 सीटो और दूसरे चरण
में 19 नवंबर को बाकी सभी 72 सीटों के लिए मतदान होगा। मतगणना आठ सितंबर को
होगी।
कांग्रेस
ने 11 अक्टूबर को अपने 17 उम्मीदवार घोषित किए है। बीजेपी की केंद्रीय
चुनाव समिति की आज यहां देर शाम पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में
उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह
की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के
उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, अनंत कुमार, पूर्व अध्यक्ष एम वेकैया नायडू, नितिन
गडकरी, राज्य के मुख्यमंत्री पार्टी महासचिव जेपी नड्ढा और प्रवक्ता सैयद
शाहनवाज हुसैन मौजूद थे।
बैठक
के बाद अनंत कुमार ने बताया कि घोषित 67 उम्मीदवारों में से 20 नए चेहरे
है। 23 अनुसूचित जनजाति, नौ अनुसूचित जाति और 17 अन्य पिछड़ा वर्ग के
उम्मीदवार है। उम्मीदवारों में छह महिलाएं और 34 युवा चेहरे शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नौ मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया
गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com