-->

Breaking News

वाड्रा की लैंड डील रद्द कराने की सजा मिली:खेमका


नई दिल्ली। हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का कहना है कि वो ईमानदार हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। ऐसी खबर आई थी कि हरियाणा सरकार की तरफ से खेमका पर एक और चार्जशीट दायर करने की तैयारी चल रही है। इससे पहले भी हरियाणा सरकार खेमका पर एक चार्जशीट दायर कर चुकी है। अशोक खेमका ने डीएलएफ और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बीच हुई एक जमीन सौदे पर सवाल उठाए थे। खेमका का कहना है कि उन्हें इसी का परिणाम भुगतना पड़ रहा है।

आईएएस अशोक खेमका का कहना है कि चूंकि मैं जमीन सौदे पर किसी तरह का फैवर लेकर मुख्यमंत्री का नौकर नहीं बना इसलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है। राबर्ट वाड्रा का जमीन सौदा कैंसिल कराने की वजह से सरकार मेरे पीछे पड़ी है। खेमका ने कहा कि हुड्डा सरकार चाहे मुझे तुम जितना टारगेट करे लेकिन मैं झुकूंगा नहीं, गिरूंगा लेकिन फिर उठ खड़ा हो जाऊंगा।

कम बीज बिक्री मामले पर खेमका ने कहा, चूंकि मैंने बीज निगम का बड़ा घोटाला निकाला, जिसकी जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है और उन्हीं लोगों के कहने पर मुझे चार्जशीट किया जा रहा है जो इस घोटाले में शामिल हैं। खेमका का इशारा कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रोशन लाल की ओर था।
खेमका ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मुझ पर लगे आरोप गलत है। हरियाणा सरकार ने मेरा पक्ष जाने बिना चार्जशीट को मंजूरी दी है। मौजूदा चार्जशीट के बारे में सरकार उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com