मध्यप्रदेश BJP में टिकट को लेकर किचकिच
भोपाल | मध्यप्रदेश में भाजपा के कुछ वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं देने को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया.मध्यप्रदेश में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ भाजपा यहां लगातार तीसरी बार जीतकर जहां सत्ता की ‘हैट-ट्रिक’ लगाने का भरोसा जता रही है वहीं उसके कुछ वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं देने को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध जता रहे हैं.
पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर पिछले 20-25 दिनों में ही पिपरिया, विदिशा, नरसिंहगढ़, भांडेर, करेरा, तराना, पनागर, पिछोर, शमशाबाद, खातेगांव, मांधाता एवं सिवनी-मालवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आकर अपने-अपने विधायक को फिर से टिकट नहीं देने के खिलाफ प्रदर्शन किया.इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ा है. इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने तख्तियां लेकर और नारेबाजी कर अपने विधायक को टिकट नहीं देने की मांग की.
जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान अपने विधायकों को टिकट नहीं देने के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी की, उनमें सिवनी- मालवा से विधायक एवं प्रदेश के वन मंत्री सरताज सिंह, पवई से विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं.पार्टी में आपसी मतभेदों को लेकर प्रवक्ता सांसद प्रकाश जावड़ेकर से कल जब यहां संवाददाताओं ने पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां हर एक को अपनी बात रखने का हक है. एक बार जब टिकट तय हो जाएंगे, तो सब सामान्य हो जाएगा.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com