मध्यप्रदेश नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी
साधना सिंह के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने पर विधानसभा में नेता
प्रतिपक्ष अजय सिंह के खिलाफ भोपाल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत
ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही सिंह को 11 नवंबर को
न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.
पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष सिंह ने सागर व मंदसौर में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी. इस पर मुख्यमंत्री की ओर से सीजेएम न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था. साथ ही एक करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा किया गया है. इस पर मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे.मुख्यमंत्री के अधिवक्ता दीपेश जोशी ने बताया है कि न्यायालय ने नेता प्रतिपक्ष के वक्तव्य को मानहानिकारक मानते हुए मुकदमा दर्ज किया है और 11 नवंबर को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com