तूफान प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करेगी सरकार : सोनिया
नई दिल्ली : कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार रात कहा कि ओडिशा और
आंध्रप्रदेश समेत सभी चक्रवात फैलिन की चपेट में आने वाले राज्यों को
सरकार और उनकी पार्टी हरसंभव मदद करेगी। सोनिया केंद्रीय गृह मंत्री सुशील
कुमार शिंदे के लगातार संपर्क में हैं और दोनों राज्यों में स्थिति का
लगातार जायजा ले रही हैं। स्थिति पर लगातार निगरानी रखने वाली सोनिया ने
कहा कि ‘इस बड़े प्राकृतिक आपदा’ के वक्त में उनकी और पूरे कांग्रेस पार्टी
की प्रार्थना ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लोगों के साथ है।
कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सोनिया गांधी चक्रवात के मद्देनजर स्थिति पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। सोनिया ने कहा, कांग्रेस पार्टी और सरकार किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव काम करेगी। राहत और बचाव कार्य के लिए रांची से छह कॉलम सेना और विशाखापत्तन से आंध्रप्रदेश के जिलों में चार कॉलम सेना भेजी गई है। इसके अलावा किसी भी स्थिति के लिए सेना के एक इंजीनियरिंग दल को तैयार रखा गया है।ओडिशा, आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ के दल तैनात हैं। संचार विभाग ने संचार उद्देश्य के लिए ओडिशा को 18 सैटेलाइट फोन, आंध्रप्रदेश को 16 सैटेलाइट फोन और एनडीआरएफ को दस सैटेलाइट फोन मुहैया कराया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com