MP: रतनगढ़ माता मंदिर में भगदड़, 20 की मौत की आशंका
दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ में रतन माता मंदिर
में नवरात्रि पर्व के आज अंतिम दिन माता के दर्शन के लिए हजारों की संख्या
में पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से कम से कम 6 श्रद्धालुओं की मौत
हो गई और करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों में 20 की
हालत नाजुक है।
पुलिस के अनुसार नवरात्रि पर्व के आज अंतिम दिन तड़के से ही रतनगढ़ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। पुलिस ने मंदिर की ओर बढ़ रहे श्रद्धालुओं के बीच व्यवस्था बनाने के लिए जब हलका बल प्रयोग किया, तो भगदड़ मच गई और सभी लोग सिंध नदी के निकट स्थित पुल की ओर भागे। इसी बीच पुल की रेलिंग टूट गई और कुछ श्रद्धालु नदी में गिर गए। भगदड़ में कुछ श्रद्धालुओं के कुचले जाने की भी सूचना है।
भगदड़ में मारे गए और घायल श्रद्धालुओं के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद कोई आधिकारिक सूचना मिलने की संभावना है।
भगदड़ के बाद जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा नदी में गोताखोर, डूबे लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक पांच लोगों के शव मिले हैं, लेकिन 20 से 25 लोग अब भी लापता हैं। लगभग 50 लोगों के इस भगदड़ में घायल होने की भी सूचना है। प्रशासन द्वारा मंदिर की ओर लोगों को जाने से रोकने की वजह से मंदिर पहुंच मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम भी लग गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com