नाकामी का नगाड़ा बजा रहे राहुल : नकवी
कानपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जगह-जगह रैली कर तो रहे हैं लेकिन एक भी ठोस मुद्दा उनके पास नहीं है। वह सिर्फ घोटालों के घंटाघर से नाकामी का नगाड़ा बजा रहे हैं।मोदी की रैली के लिए प्रस्तावित स्थल इंदिरानगर में पत्रकारों से बातचीत में श्री नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पॉपुलरिटी और भाजपा पर बढ़ रहे लोगों के विश्वास के चलते एक सेक्युलर सिंडीकेट बन गया है। वही सिंडीकेट राममंदिर के खिलाफ साजिश रच रहा है। 19 अक्टूबर को होने वाली मोदी की रैली सपा, बसपा और कांग्रेस के इस सेक्युलर सिंडीकेट का सूपड़ा साफ कर देगी। दोनों ही पार्टियां कांग्रेस के कुशासन को कंधे पर बिठाकर घूम रही हैं।
इस बार केंद्र में जुगाड़ की सरकार नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वह होगी मोदी की सरकार जो देश की तमाम सारी समस्याओं को दूर करेगी। हर बार चुनाव आते ही तीसरे मोर्चे की बात उठती है लेकिन यह एक्सपायरी चाकलेट से ज्यादा नहीं है। मिजोरम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और शेष चार राज्यों में पार्टी झंडा फहराएगी। प्रदेश में 60 सीटें और लोकसभा चुनाव में 300 सीटें पार्टी के खाते में आएगी। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो राष्ट्रदोही है वह मंत्री और जो राष्ट्रभक्त हैं वह जेल में पड़े हैं। यह सपा का शासन है। मोदी को सर्वधर्म का वोट मिलेगा, जो दुष्प्रचार कर रहे हैं उन्हें चुनाव में पता चल जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ही होना चाहिए। प्रेसवार्ता में विधायक सतीश महाना, सुरेन्द्र मैथानी, नीरज चतुर्वेदी, प्रेम लता कटियार, अरुण तिवारी बाबा, सुनील बजाज, हनुमान मिश्र आदि थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com