मोदी की रैली की सफलता को मुस्लिमों ने चढ़ाई चादर
पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को प्रस्तावित हुंकार रैली की सफलता के लिए शनिवार को मुस्लिमों ने चादर चढ़ाई। बिहार हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अब्दुल रहमान ने कहा कि मुस्लिम भाई नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को विकास, शिक्षा, समृद्धि और शांति चाहिए। यह उचित नहीं है कि भाजपा का भय दिखाकर सिर्फ वोट के लिए उनका इस्तेमाल किया जाए।इस दौरान प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सैयद खालिद कमाल के साथ भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, युवा मोर्चा के झारखंड प्रभारी संतोष रंजन राय के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com