आपके विश्वास को खोने पर छोड़ दूंगा शिवसेना
मुंबई।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जनता के बीच बोलते हुए कहा कि जब तक आपका
विश्वास और समर्थन मेरे साथ है, मैं शिवसेना का अध्यक्ष बना रहूंगा। लेकिन
जिस दिन मुझसे आपका विश्वास उठ जाएगा, मैं उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा।उद्धव
ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी
नरेंद्र मोदी को अपने समर्थन की बात दोहराई और कहा कि भारत को एक मजबूत
प्रधानमंत्री की जरूरत है। शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के
एक साल बाद शिवसेना की पहली दशहरा रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी चूंकि कमजोर पड़ गई है, इसलिए भारत का नेतृत्व करने के लिए
एक ताकतवर व्यक्ति की आवश्यकता है।
ठाकरे
ने अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर कहा कि शिवसेना मुस्लिम विरोधी नहीं है,
लेकिन वह कांग्रेस द्वारा मुस्लिम वोट पाने के लिए तथाकथित तौर पर
मुस्लिमों को फुसलाने की नीति का विरोध करती है। अपने पिता के नक्शेकदम पर
चलते हुए उद्धव ठाकरे ने केंद्र एवं राज्य सरकारों पर निशाना साधा और
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी
कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार की जमकर आलोचना की।
ठाकरे
ने कहा कि शरद पवार को महाराष्ट्र में गरीबी के कारण आत्महत्या करने वाले
किसानों से ज्यादा क्रिकेट की चिंता रहती है। ठाकरे ने आगे कहा कि शरद पवार
नरेंद्र मोदी की आलोचना करने की बजाय अपने भतीजे (अजित पवार) के
भ्रष्टाचार के विरुद्ध क्यों नहीं बोलते।शिवसेना
के अंदर लोकतंत्र बने रहने का आश्वासन देते हुए ठाकरे ने कहा कि वह बिना
किसी दबाव में आए गंभीरता से विचार करने के बाद ही निर्णय लेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com