छोटे पर्दे पर भी दिखेंगी सोनम कपूर!
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर अपने पहले टीवी कार्यक्रम '24' से भारतीय टेलीविजन का चेहरा बदलने का प्रयास कर रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार अब उनकी लाडली भी छोटे पर्दे पर आने को तैयार है। खबर है कि सोनम कपूर को रियलिटी शो का निर्णायक बनने और उनमें पेश होने के प्रस्ताव मिले हैं।
इस अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सोनम बच्चों के बीच काफी चर्चित हैं। वह अपनी फैशन समझ के लिए किशोरों में विशेष रूप से मशहूर हैं। इसलिए उन्हें बच्चों पर आधारित रियलिटी शो में शामिल होने के लिए बराबर प्रस्ताव मिल रहे हैं। सूत्र ने कहा कि सोनम दिलचस्प टेलीविजन शो करने के लिए तैयार हैं।
अपनी फिल्म 'रांझना' और 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता के बाद सोनम आगामी फिल्म 'खूबसूरत' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म मशहूर फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित 'खूबसूरत' (1990) का रीमेक है। रीमेक का निर्माण सोनम के पिता अनिल कपूर कर रहे हैं। निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com