गोपालपुर के आगे कमजोर पड़ा पाइलीन, ओडिसा में 11 मरे
गोपालपुर । बंगाल की खाड़ी से उठा भयानक चक्रवाती तूफान पाइलीन का बड़ा खतरा टल गया है। कल रात नौ बजे ओडिशा के तट पर पायलीन ने दस्तक दी। उसके बाद से तूफान की रफ्तार कम हो रही है। ओडिशा के गोपालपुर में सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा था। उससे खतरा टल गया है।पाइलिन तूफान का केंद्र रहे गोपालपुर से तूफान 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर गया है। और अब तूफान ओडिसा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम इलाके की तरफ बढ़ गया है। यानी जिस इलाके पर सबसे ज्यादा बुरा असर या यूं कहें कि तबाही आने वाली थी, उससे खतरा गुजर गया है।
हालांकि अभी नुकसान का ठीक-ठीक आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन जिस तरह से तूफान की रफ्तार घटकर 100 किमी प्रति घंटा रह गई है, उससे अब नुकसान कम होने की संभावना है। गोपालपुर में पाइलिन तूफान की वजह से कच्चे घरों और पुरानी इमारतों को ही नुकसान पहुंचा है। ओडिशा के 12 जिलों में बत्ती गुल है।
अभी तक ज्यादा जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी से उठा भयानक चक्रवाती तूफान फेलिन शनिवार को देर शाम नौ बजे के लगभग ओडिशा के तटवर्ती गोपालपुर से टकराया। इस दौरान हवा की गति 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई थी।ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बारिश जारी है। ओडिशा में इस तूफान से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं से ये जानें गईं। पाइलीन ओडिशा के गोपालपुर इलाके के तट से सबसे पहले टकराया और यहां भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com