दिल्ली में जयराम ने दी मोदी को चुनौती, कानपुर में रैली पर फतवा!
कानपुर । भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर नई सड़क स्थित मदरसा अहसानुल मदारिस के मुफ्ती हनीफ बरकाती ने फतवा जारी किया है। बरेलवी मसलक के बरकाती ने फतवे में मुसलमानों को उनकी रैली में न जाने के लिए ताकीद की है।बरकाती ने कहा कि एक मुसलमान ने सवाल किया था जिसके जवाब में फतवा दिया है। इस बारे में शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी से बात की गई तो उन्होंने भी फतवे का सही ठहराते हुए कहा कि जुल्म करने वालों का साथ नहीं देना चाहिए। वहीं गद्दियाना ईदगाह के इमाम एवं आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हाशिम अशरफी का कहना है कि जो मुसलमान मोदी की रैली में जाने का मन बना रहे हैं, उन्हें चाहिए कि पहले वह गुजरात का दौरा करें कि ताकि वहां के दंगे के बाद की हकीकत से वाकिफ हो सकें। शहर जमीअत उलमा के महामंत्री मौलाना मतीनुल हक ओसामा कासिमी ने कहा है कि मोदी की रैली में जाने का मतलब ये कतई नहीं है कि मुसलमान उन्हें समर्थन देगा। अगर कोई मुसलमान मोदी को समर्थन देने के नजरिये से जाता है तो वह गलत है।
गुजरात में मुसलमान मोदी के साथ
कानपुर। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी मोहम्मद वसीम का कहना है कि मोदी प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो देश से मुसलमानों को भगा थोड़ी देंगे। वह तो विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने अपनी किसी रैली में हिंदू-मुसलमान की बात नहीं की है। गुजरात में मुसलमान मोदी के साथ हैं। अपने को सेकुलर कहलाने वाली पार्टियां कई जगह दंगा करा चुकीं, तब किसी ने फतवा नहीं दिया। सपा सरकार में 106 दंगे हो चुके और मुजफ्फरनगर जल रहा है, इन सबके लिए कौन जिम्मेदार है?

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com