CM उम्मीदवारी पर BJP में मचा महाभारत
नई दिल्ली। बीजेपी में दिल्ली के सीएम उम्मीदवार को लेकर मचा बवाल खुल कर सामने आ गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की रेस में हर्षवर्धन आगे निकल गए हैं। इससे नाराज विजय गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की धमकी दे दी। पार्टी में दो फाड़ देख फिलहाल केंद्रीय नेतृत्व ने उम्मीदवारी पर फैसला टाल दिया है।
दिल्ली बीजेपी का घमासान रविवार शाम पार्टी मुख्यालय पहुंच गया। शाम को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू होने से पहले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और सीएम पद की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार हर्षवर्धन के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। नाराज गोयल ने दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी से मुलाकात कर शिकायत की।
सूत्रों के मुताबिक गोयल ने गडकरी को साफ कर दिया कि अगर हर्षवर्धन का नाम सीएम पद की उम्मीदवारी के लिए बढ़ाया जाता है तो वो प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि गोयल और हर्षवर्धन दोनों दावेदारी को लेकर मचे हंगामे पर बोलने से बचते दिखे।सूत्रों के मुताबिक प्रदेश यूनिट में दो फाड़ देखकर दावेदारी पर फैसला टाल दिया गया। सीईसी की मीटिंग के बाद होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक नहीं हुई।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक फैसला लिया गया है कि राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली के दिल्ली वापसी के बाद ही इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। जेटली को देर रात दिल्ली आना है। हालांकि बीजेपी ने इन सभी कयासों को बेबुनियाद बताया है।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली बीजेपी में जबर्दस्त गुटबाजी ने पार्टी नेतृत्व का सिरदर्द बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी के तेजी से उभरने से बीजेपी की मुश्किलें पहले से बढ़ी हुई हैं। ऐसे में सीएम पद को लेकर मचे बवाल ने पार्टी को और कमजोर बना दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com