-->

Breaking News

पाक से वार्ता का यह उचित समय नहीं: खुर्शीद

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर हाल की घटनाएं अवांछित और अत्यंत दुखद हैं, पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य होने के लिए ये घटनाएं सकारात्मक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई पाकिस्तान के साथ राजनीतिक वार्ता की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं यह एकदम साफ करना चाहूंगा कि हम उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं जहां वार्ता बहाल की जा सके।
ब्रुनेई और जकार्ता की यात्रा से प्रधानमंत्री के साथ लौटने पर उन्होंने संवाददताओं से कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की पिछले महीने (न्यूयार्क) मुलाकात हुई थी, फिर भी हम उस स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं जहां हम वार्ता बहाली के लिए तिथि समय तय कर सकें। राजनीतिक स्तर की वार्ता कब होगी यह अभी तक साफ नहीं है।विदेश मंत्री यह पूछे जाने पर कि नियंत्रण रेखा पर हुई हाल की घटनाओं ने वार्ता प्रक्रिया पर प्रभाव डाला है, के जवाब में यह कहा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com