वनडे के लिए खुद को ढाल लेंगे गेंदबाज: धोनी
पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम का ध्यान अब महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के संन्यास से हटकर रविवार, 13 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला पर आ टिका है। दोनों देशों के बीच एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैच से शुरू हुई श्रृंखला में दोनों ही टीमों ने 200 के ऊपर रन बनाए। यह मैच भारतीय टीम ने जीता, और इस मैच से आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के रुख का भी कुछ-कुछ संकेत मिल चुका है।श्रृंखला में खेल विश्लेषकों एवं प्रशंसकों को भले ही बल्लेबाजी से ज्यादा उम्मीदें हों, लेकिन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आशा जताई है कि गेंदबाज जल्द ही खुद को एकदिवसीय मैच के अनुकूल ढाल लेंगे।
धोनी ने कहा कि ट्वेंटी-20 मैच में काफी रन बने, हर टीम ने 200 रन बनाए। कुल मिलाकर गेंदबाजों के लिए यह एक कठिन मैच था। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ेगी गेंदबाज खुद को एकदिवसीय मैच के अनुकूल ढाल लेंगे। और आप उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों ही टीमों के गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे।धोनी का मानना है कि नए खेल नियमों, जिसके अंतर्गत अंतिम 10 ओवरों में एक अतिरिक्त खिलाड़ी के प्रतिबंधित सर्किल के अंदर रहने के कारण गेंदबाजों को काफी मुश्किल होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com