-->

Breaking News

शब्दों का चयन गलत, पर राहुल का इरादा सही: पायलट

नई दिल्ली | दागी सांसदों पर अध्यादेश को राहुल गांधी द्वारा सिरे से खारिज करने से जुड़े घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आमलेट बनाने के लिए अंडा तोड़ना पड़ता है। हालांकि वह महसूस करते हैं कि शब्दों के चयन और समय पर सवाल उठ सकते हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष के कोर ग्रूप का हिस्सा माने जाने वाले पायलट ने उन आलोचनाओं को भी सिरे से खारिज कर दिया कि इस विषय पर राहुल गांधी के बयान से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्थिति कमजोर हुई है जो उस समय विदेश में थे। मंत्री ने कहा कि राहुल और सभी पार्टी नेता सिंह का पूरा सम्मान करते हैं।

डेविल्स एडवोकेट कार्यक्रम में करण थापर से बातचीत में पायलट ने कहा कि क्या दृढ़ निश्चय के लिए साहस की जरूरत नहीं होती, सीधे आमना सामना के लिए। आमलेट बनाने के लिए आपको अंडा तोड़ने की जरूरत होती है। राहुल ने इसे अकेले किया है। सरकार और पार्टी इसका समर्थन कर रही है। मैं समझता हूं कि देश अब भ्रष्टाचार से मुकाबला करने के लिए बेहतर स्थिति में हैं। सचिन पायलट से पूछा गया था कि क्या राहुल गांधी का अध्यादेश का इस तरह से विरोध करना पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले कांग्रेस के कोर ग्रूप या प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाल मंत्रिमंडल की स्थिति को कमजोर नहीं बनाता है और क्या यह उनकी अपरिपक्वता को नहीं दर्शाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com