-->

Breaking News

रेल मंत्री ने मुंबई लोकल का किराया कम करने का भरोसा दिया

मुंबई: रेल किरायों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध अब भी जारी है। मुंबई में लोकल ट्रेन के किराये में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसी सिलसिले में मुंबई और ठाणे यानी महाराष्ट्र के 10 एनडीए सांसदों ने रेल मंत्री सदानंद गौड़ा से मुलाकात की। रेल मंत्री ने मुंबई लोकल का किराया कम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने इस मसले पर पुनर्विचार किए जाने की बात कही है।

गौर हो कि रेल किराया बढ़ने का सबसे ज्यादा झटका मुंबई वालों को लगा है। मुंबई लोकल में सफर करने वाले मुंबईकरों को दोहरा झटका लगा है क्योंकि मासिक पास के लिए अब उन्हें दोगुनी रकम खर्च करनी होगी। जहां लंबी दूर के मुसाफिरों के लिए किराया सिर्फ 14 फीसदी बढ़ा है वहीं कई मुंबई वालों के लिए किराए में बढ़ोतरी दोगुने से ज्यादा होगी।

रेलवे ने ना केवल किराया बढ़ाया है बल्कि पास के लिए किराए का फॉर्मूला बदल दिया है। इसके बाद मुंबई के  लोकल का पास का किराया 3 गुने से ज्यादा महंगा हो जाएगा। अभी तक एक महीने के रेलवे पास के लिए एक तरफ की यात्रा का पंद्रह दिन का किराया लिया जाता था। लेकिन अब पूरे 30 दिन का एक तरफ का किराया लिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com