-->

Breaking News

पंचायती राज संरचना के जनप्रतिनिधियों की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की गयी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल विमान सेवा में विलंब होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके किन्तु उन्होनें मोबाईल के जरिये संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी की विजय दीवार पर लिखी हुई इबारत की तरह है, फिर भी हमें उदासीन नहीं होना है। आत्मविश्वास के अतिरेक से बचना है। प्रत्याशी के मामलें में उद्वेलित होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि कमल का फूल ही हमारा प्रत्याशी है। हमें कमल के फूल को याद रखकर उसे जिताना है। कार्यकर्ताओं से प्राण-पण से जुट जाने का रामलाल ने आव्हान किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक का समापन किया और विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि संयुक्त बैठक में पंचायती राज प्रतिनिधियों की भूमिका के बारें में विस्तार से चर्चा की गयी है। शिवराज सिंह चौहान ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों से कहा कि आजादी के बाद पहली बार लोकतंत्र के सबसे निचले प्रतिनिधि पंच का सम्मान मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है। उसका मानदेय बढ़ाया, सम्मान बढ़ाया हैं। गांव की सूरत और सीरत बदली गयी है। कांगे्रस के शासन में ग्राम सड़क निर्माण के नाम पर मुरम बिछाने का काम किया जाता था। एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ करके गांव को परिवहन क्रांति से जो़डा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव और टोलों को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। आगामी पांच वर्षो में हर गांव बारहमासी सड़कों से जोड़ दिया जायेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई और हर घर में शौचालय हमारी प्रतिबद्धता है। 20 हजार गांवो के पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। हम नल-जल योजना देकर गृहणियों को राहत प्रदान करेंगे। उन्होनें कहा कि प्रदेश में अन्नपूर्णा योजना की जरिये 70-75 प्रतिशत लोगों को 1 रू. किलों गेहू और 2 रू. में चावल का हकदार बना दिया गया है। राज्य सरकार ने प्रावधान किया है कि गांव और शहर में कोई भी गरीब सस्ते अनाज की इस योजना से वंचित नहीं रहेगा। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के उपयोग से अनुकूलता को वोटों में बदलने का आव्हान किया। उन्होनें कहा कि 11 दिन जनआशीर्वाद यात्रा जारी रहेगी, इसमें 60-70 विधानसभा क्षेत्रों मे पहुंच सकेंगे। सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जनता में उत्साह है। और जनता भाजपा के समर्थन में जुटी हुई है। पंचायती राज संरचना की शक्ति को ऊर्जित कर भाजपा की विजय सुनिश्चित करें। पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी बनानें के लक्ष्य पर पहुंचायें। उन्होनें कहा कि गैर-भाजपाईयों में भी भाजपा के प्रति लगाव और अनुरक्ति है। वे हमें और पार्टी-संगठन को समर्थन देना चाहते है उन्हें पचाने के लिए हमें अपनी संकुचित मानसिकता को बदलना होगा। आपने विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में की-वोटर्स को चिन्हित करें, उनका विश्वास हासिल करें टिकट वितरण के बाद असंतोष को अनुकूलता में बदलने के लिए सभी के प्रति सम्मान भाव से व्यवहार कर उनका विश्वास जीते जिससे कोई भी समस्या न बनें। बल्कि हमारी सफलता की राह बने। सबको काम मेंे जुटाना विधानसभा प्रभारी की पार्टी की सफलता का द्योतक होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी हमारी मां है, उसके दूध की लाज रखना है। नये मतदाताओं तक पार्टी की रीति-नीति और संदेश पहुचंने के लिए युवा टोली को सक्रिय करना है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से आत्मविश्वास के साथ मतदाताओं तक पहुचंने के लिए आग्रह किया और कहा कि हमारी विजय सुनिश्चित है। आने वाले पांच वर्षो में मध्यप्रदेश देश का विकसित राज्यों में अग्रणी राज्य बनेगा और केन्द्र में सरकार बननें के साथ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार का गठन होगा।

मतदान प्रतिशत बढ़ाकर पंचायती राज प्रकोष्ठ की भूमिका परिभाषित करें- प्रभात झा
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है उसका सदस्य होने पर हमें गर्व है। हम तीसरी बार मध्यप्रदेश में सरकार बनायेंगे। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार के गठन के बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार का रास्ता मध्यप्रदेश से ही आरंभ होगा। हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर पार्टी के प्रति जनता के लगाव को वोटों में बदलना है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय कार्य किये है। अन्नपूर्णा योजना ऐसी योजना है जिससे एक दिन की मजदूरी में माहभर का राशन मिलता हैं, 1 रू. में चॉकलेट भी नहीं आती किन्तु 1 रू. में गरीबों को एक रू. किलों गेंहू दिया जा रहा है। ऐसी सरकार को समर्थन देकर सशक्त बनाना हर नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य है।

भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ और पंचायती राज संरचना के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक का उद्घाटन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ पार्टी संगठन का महत्वपूर्ण अंग है। इसके अंतर्गत 4 लाख से अधिक प्रतिनिधि चुनकर आते है और उनमें आधे प्रतिनिधि मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते है, जिसे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आरक्षण का प्रावधान देकर गौरवान्वित किया है। इनकी आम व्यक्ति के विकास की योजनाओं में पूरी भागीदारी रहती है।

भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी सेवा भावना और उत्तम कार्यो से जनता का विश्वास अर्जित करें। पार्टी का प्रतिनिधि ही संगठन का चेहरा है। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश प्रभारी अनिल माधव दवे, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक इन्द्रशरण सिंह चौहान, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े, विक्रम सिंह बुंदेला, सुरेश दीक्षित, रीति पाठक ने दीप प्रज्जवलित किया और महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पाजंली अर्पित की। प्रदेश संयोजक इन्द्रशरण सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होनें स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश के 4 लाख से अधिक पंचायती राज प्रतिनिधियों और 23 हजार कर्मचारियों के मानदेय और वेतन-भत्तों में वृद्धि करके उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि की है, सभी को सम्मान दिया है। संतोष सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
नरेन्द्रसिंह तोमर ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के प्रेरणास्त्रोत है। उनका कथन है कि सत्ता हमारे लिये साध्य नहीं जनसेवा और सामाजिक बदलाव का माध्यम है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को जीवंत बनाकर उनके उददेश्य को सार्थक बनाना हमारी प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षा पर संस्था एवं प्रतिनिधि खरे उतरें यह हमारी प्रतिबद्धता होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों को इसका उदाहरण पेश करना है। लंबे समय तक कांगे्रस की सरकार रही है लेकिन सत्ता विकेन्द्रीकरण करने का उनका दावा थोथा सिद्ध हुआ है। कांगे्रस ने औपनिवेशिक मानसिकता को आगे बढ़ाया है और संस्थाओंे को विकसित नहीं होने दिया। अटलजी ने गांव को सशक्त बनाने की कल्पना को एनडीए सरकार बनते ही साकार किया और देश के 6 लाख गांवो को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ने के लिए 60 हजार करोड़ रू. का प्रावधान किया था। इस योजना ने ग्रामीण भारत का नक्शा बदल दिया है।

उन्होनें कहा कि भाजपा के लिए गांव, गरीब और किसान सेवा कार्य और विकास की धुरी है। इस दृष्टि से हमारे प्रयास गांव के सशक्तीकरण की दिशा में सार्थक सिद्ध हुए हैं एनडीए सरकार के समय अटलजी ने किसान क्रेडिट-कार्ड आरंभ करके किसानों का सम्मान बढ़ाया है। वे चाहते थे कि फसल आमदनी बीमा योजना भी आरंभ करके किसानों को सुरक्षा कवच दिया जाये। नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि गत 5 वर्षों में मध्यप्रदेश में पंचायती राज संस्थाओें को वित्तीय क्षेत्र मं सशक्त बनाया है। अन्नपूर्णा योजना देश में अनोखी योजना है जिसका लाभ प्रदेश में कमोवेश 75 प्रतिशत गरीबों और मेहनतकशों को सस्तें राशन 1 रू. गेंहू, 2 रू. किलों चावल और 1 रू. किलो आयोडीनयुक्त नमक के रूप में मिल रहा है। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता में लगाव है हमें जन-जन का समर्थन हासिल करके प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठन करना है। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि इस कार्य में अपनी भूमिका परिभाषित करेंगे।

मातृशक्ति को 50 प्रतिशत भागीदारी देकर महिला सशक्तिकरण किया गया- अरविन्द मेनन
प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं का सशक्तिकरण करने के साथ ही मातृशक्ति को निकायों में भागीदारी करने का अवसर दिया है। 50 प्रतिशत आरक्षण देने के बाद महिलाओं की भागीदारी ग्रामीण विकास संस्थाओ और नगरीय निकायों में बढ़ी है और प्रदेश की तरक्की में योगदान किया है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ा है। कांगे्रस ने कभी विकास को प्राथमिकता नहीं दी। क्योंकि कांगे्रस को आशंका रही है कि विकास से उसकी विकास की संभावनांएं कम होगी। उन्होनें कांगे्रस पर फब्ती कसते हुए कहा कि कांगे्रस की एकता ‘स्माईल-प्लीज’ की मुद्रा है। कांगे्रस में सिर्फ फुटौब्बल हो रही है और इस चुनाव में कांगे्रस की पराजय के बाद मध्यप्रदेश से कांगे्रस समाप्त हो जायेगी।
उन्होनें कार्यकर्ताओं से कांगे्रस की चरित्रहनन की राजनीति से सावधान रहने के लिए कहा और कहा कि कांगे्रस के नेताओं का जादू फेल हो चुका है राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्रों में पराजय का मुंह देख चुके है कमोवेश यही हालत मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अपने संसदीय क्षेत्र में हुई है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे टिकट वितरण के साथ ही इस अध्याय को समाप्त मानकर विजय के लक्ष्य को लेकर काम में जुट जायें। हमारा लक्ष्य कमल को शानदार विजय दिलाना है। समाधान बनें, समस्या नहीं।
चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश प्रभारी अनिल माधव दवे ने कहा कि पार्टी ने हर औसत कार्यकर्ता को कुछ न कुछ दिया है, हमारे जीवन में ऐसे अवसर आते है जब हमें अपने ऊपर चढ़े ऋण को उतारने की प्रतिबद्धता याद आती है। हमें पितृऋण, ऋषिऋण की तरह ही संगठन ऋण और राष्ट्रऋण की प्रतिबद्धता का पालन करना होगा। संगठन ने हमें सम्मान दिया है, उसे चुकाना है तो हम देखें कि संगठन किस प्रकार सशक्त होगा। टिकट वितरण के दौरान अपनी इच्छाओं को नियंत्रण में रखें इच्छओं का अंत नहीं होता है, प्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्रों में 230 से अधिक प्रत्याशियों को अवसर नहीं दिलाया जा सकता। हमें संगठन और राष्ट्र के सामने अपनी लालसाओं पर नियंत्रण रखना है। यह चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है इससे देश को नई दिशा मिलेगी। भारत को कांगे्रस मुक्त करने के पहले हमें मतदान केन्द्र को कांगे्रस से मुक्त करना होगा। उन्होनें कहा कि मन में प्रसन्नता के साथ संगठन के प्रति कृतज्ञता भाव को न भूलें हर घर में भाजपा- हर घर में शिवराज के अभियान को सफल बनायें। शरद पूर्णिमा के दिन पार्टी का झंडा सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाकर गर्व का अनुभव करें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com