मतदान प्रतिशत बढ़ाकर पंचायती राज प्रकोष्ठ की भूमिका परिभाषित करें : प्रभात झा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति
की बैठक प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की गयी।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा ने कहा कि भारतीय जनता
पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है उसका सदस्य होने पर हमें गर्व
है। हम तीसरी बार मध्यप्रदेश में सरकार बनायेंगे। मध्यप्रदेश में
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार के गठन के बाद दिल्ली
में एनडीए की सरकार का रास्ता मध्यप्रदेश से ही आरंभ होगा। हमें मतदान का
प्रतिशत बढ़ाकर पार्टी के प्रति जनता के लगाव को वोटों में बदलना है।
उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय कार्य किये है।
अन्नपूर्णा योजना ऐसी योजना है जिससे एक दिन की मजदूरी में माहभर का राशन
मिलता हैं, 1 रू. में चॉकलेट भी नहीं आती किन्तु 1 रू. में गरीबों को एक
रू. किलों गेंहू दिया जा रहा है। ऐसी सरकार को समर्थन देकर सशक्त बनाना हर
नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com