सलमान को फिर उठा 'दर्द'
मुंबई। नस की बीमारी के चलते सलमान को अपनी नई फिल्म जय हो में एक्शन सीक्वंस करने में दिक्कत आ रही है। लगातार घंटों तक शूटिंग करने के चक्कर में सलमान को ये दर्द उठा है। पिछले दिनों सलमान खान को बुखार होने की खबर आई थी, बावजूद इसके वो अपनी फिल्म के लिए शूटिंग करते रहे।
अब खबर आ रही है कि सलमान को अपनी फिल्म 'जय हो' के लिए कुछ एक्शन सीन करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सेट पर सभी को सलमान की चिंता है और सलमान की सेहत को लेकर ज़रूरी एहतियात बरते जा रही है।
अपनी इस बीमारी का इलाज सलमान अमेरिका में करवा चुके हैं। उन्हें जबड़े में असहनीय दर्द होता है। एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान सलमान का दर्द इतना बढ़ गया था कि उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा था। डॉक्टरों ने भी उन्हें कम काम और ज्यादा आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन लगातार काम के कारण सलमान फिर मुसीबत में पड़ गए हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com