-->

Breaking News

बस की चपेट में आने के महिला की मौत

भोपाल। ज्योति टॉकीज चौराहे पर बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला का नाम रेणु व्यास (50 वर्ष) था, जो कि साउथ टीटी नगर स्थित PWD क्वार्टर्स में रहती थी। रेणु अपनी स्कूटर सुधरवाने के लिए MP NAGAR Zone-1 स्थित एक गैराज में आई थी।स्कूटर ठीक करवाकर जब वह वापस लौट रही थी, तभी ज्योति टॉकीज चौराहे पर बोर्ड ऑफिस की ओर से आ रही एक बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस रायश्री ट्रेवल्स की थी, जो कि LNCT ग्रुप से अटैच थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com