-->

Breaking News

जिद पर अड़े नायडू, भूख हड़ताल जारी

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ पिछले छह दिनों से नई दिल्ली में भूख हड़ताल कर रहे टीडीपी (तेलुगुदेशम पार्टी) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को पुलिस भले ही शुक्रवार को जबरन उठाकर अस्पताल ले गई हो लेकिन नायडू अपने जिद पर अड़े हुए हैं. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक लाख मनाने के बावजूद नायडू ने अभी तक अनशन नहीं तोड़ा है. 

शुक्रवार शाम को अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब नायडू को एम्बुलेंस में निकटवर्ती राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई. इस दौरान नायडू के समर्थकों ने कड़ा विरोध किया, लेकिन पुलिस ने इन लोगों को हल्का बल प्रयोग करके किनारे कर दिया.आंध्र सरकार के स्थानीय आयुक्त ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखित में शिकायत भेजकर कहा था कि नायडू बिना अनुमति के आंध्र प्रदेश भवन परिसर में अनशन पर बैठे हुए हैं. उन्हें भवन परिसर खाली करने का नोटिस भी दिया गया है, लेकिन वह हटने को राजी नहीं हैं.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com