पुलिस क्वॉर्टर में रेप की कोशिश, दो सिपाही बर्खास्त
नई दिल्ली।। देश की
राजधानी में दो पुलिस वालों द्वारा पुलिस क्वॉर्टर में नाबालिग लड़की से
रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। लड़की के रोने की आवाज सुनकर
दूसरे कमरे में मौजूद उसकी दो सहेलियों ने बचाने के लिए शोर मचा दिया।
पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सिपाहियों
को अरेस्ट कर लिया है। दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है।
स्पेशल कमिश्नर दीपक मिश्रा ने बताया कि यह वारदात शनिवार शाम की है। दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल अमित तोमर ड्यूटी पर था। शाम को उसे विकासपुरी पुलिस लाइंस के नजदीक 13-14 साल की तीन लड़कियां घूमती नजर आईं। तीनों सड़क पर कचरा बीन रही थीं। आरोप है कि अमित ने एक लड़की से बात कर उससे कहा कि अगर वह उसके साथ चले तो वह उसे पैसे देगा। लड़कियां तैयार हो गईं।
अमित तीनों लड़कियों को गाड़ी में बिठाकर नॉर्थ दिल्ली में किंग्स्वे कैम्प ले आया। यहां पुलिस कॉलोनी में उसका दोस्त गुरजिंदर सिंह का सरकारी घर है। गुरजिंदर भी अमित के साथ दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात है। दोनों ने 13-13 साल की दो लड़कियों एक कमरे में बंद कर दिया और 14 साल की लड़की को दूसरे कमरे में ले गए। दोनों जब जबर्दस्ती करने लगे तो लड़की रोने लगी। उसका शोर सुनकर उसकी दोनों सहेलियों ने शोर मचा दिया। लड़कियों की आवाजें एक पडोसी ने सुन ली। उसने 100 नंबर पर कॉल कर दी। पुलिस ने आकर दोनों सिपाहियों को दबोच लिया।स्पेशल कमिश्नर मिश्रा ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354बी और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को नौकरी से डिसमिस कर दिया गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com