बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, 4 जवान शहीद
रायपुर: छत्तीसगढ़
के बीजापुर जिले में बुधवार को मुड़कीनार के पास के जंगलों में पुलिस और
नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए.शहीद
हुए जवान 168वीं बटालियन के थे. इनमें से तीन जवान उत्तर प्रदेश और एक असम
का रहनेवाला है.इस
मार्ग पर साल भर तक कोई वारदात नहीं कर अचानक बुधवार को डेढ़ सौ नक्सलियों
ने जवानों को झांसा दिया. बीजापुर के डीएसपी सुखनंदन राठौर ने घटना की
पुष्टि की है.
बताया
जाता है कि कमांडेंट को आज सिविक एक्शन प्रोग्राम में जाना था, इसी की
तैयारी के लिए सुबह साढ़े नौ बजे के मध्य तलाशी अभियान पर निकले सौ से
ज्यादा जवानों की पार्टी पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया.यह
घटना मोदकपाल थाना क्षेत्र की है. नक्सलियों ने मुरकीनार चेरमुंगी मार्ग
पर भी घात लगाए रखा. इस हमले में चार जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि एक
जवान गंभीर रूप से घायल है.
शहीद
जवानों में दिलीप कुमार, मदनलाल और अमिताभ मिश्रा उत्तर प्रदेश के तथा
दिवंता बयान असम का रहने वाला बताया जा रहा है.नक्सलियों ने जवानों से
हथियार भी लूट लिया. इसमें दो इंसास राइफल, एक एके 47, युवीजीएल ग्रेनाइड
लांचर शामिल बताए जा रहे हैं.सभी
शहीद जवानों के शव बीजापुर के जिला चिकित्सालय में लाए गए हैं. मौके पर
बड़ी संख्या में जवानों को भेजकर नक्सलियों की धरपकड़ के लिए तलाशी की जा
रही है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com