-->

Breaking News

कमजोर पड़ा AAP का जादू, मिलेंगी 10 सीटें: पोल

नई दिल्‍ली । दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इंडिया टुडे ग्रुप ने ओआरजी के साथ मिलकर दिल्‍ली में मतदान से पहले ओपिनियन पोल कराया. सर्वे में 2010 लोगों को शामिल किया गया. दिल्‍ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 35 में 24 और 25 नवंबर को ये सर्वे कराया गया और इसमें गलती की संभावना लगभग 4 फीसदी(कम या ज्यादा)  है.सर्वे के नतीजों के अनुसार दिल्‍ली में बीजेपी सत्ता में वापस लौट रही है तो कांग्रेस को बहुत नुकसान होने जा रहा है.

ओपिनियन पोल के अनुसार दिल्‍ली में बीजेपी को 37 फीसदी वोट प्राप्‍त होंगे, जबकि कांग्रेस को 29 फीसदी वोट मिलेंगे. केवल 1 साल पहले राजनीति के अखाड़े में उतरने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है वहीं अन्‍य को 13 फीसदी वोट मिलेंगे. सर्वे के अनुमानों के मुताबिक बीजेपी को 1 फीसदी वोट का फायदा होने जा रहा है जबकि कांग्रेस को 11 फीसदी मतों का नुकसान होगा. अन्‍य को भी 11 फीसदी वोटों का नुकसान होगा.

किसको कितनी सीटें...
बात की जाए सीटों की तो बीजेपी को जबरदस्‍त लाभ होता दिख रहा है और इस ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है. इस तरह बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में 17 सीटों का लाभ होने जा रहा है और बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने जा रहा है. कांग्रेस को 18 सीटें मिल सकती हैं और इस तरह कांग्रेस को 25 सीटों का जबरदस्‍त नुकसान होगा और उसका सत्ता से बाहर जाना तय है. आम आदमी पार्टी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है और एक नई पार्टी के लिहाज से उसका प्रदर्शन अच्‍छा ही कहा जाएगा. अन्‍य के खाते में 2 सीटें जाने का अनुमान है.

बेहतर मुख्‍यमंत्री कौन?
बेहतर मुख्‍यमंत्री के सवाल पर पिछले ओपिनियन पोल में जहां वर्तमान मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल को बीजेपी उम्‍मीदवार पर बढ़त दिखाई दे रही थी, वहीं इस सर्वे में बीजेपी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार डॉ. हर्षवर्धन लोगों की पहली पसंद बन गए हैं. इस ओपिनियन पोल के अनुसार शीला दीक्षित को 28 फीसदी लोगों ने बेहतर मुख्‍यमंत्री माना है जबकि 38 फीसदी लोगों की पसंद डॉ. हर्षवर्धन हैं. आम आदमी पार्टी के सीएम उम्‍मीदवार अरविंद केजरीवाल को 26 फीसदी लोगों ने बेहतर मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट माना है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com