धरती की कक्षा से निकला मंगल यान, लाल ग्रह की ओर कूच
बेंगलुरु : भारत ने अपने मंगल अभियान का एक और अहम पड़ाव को सफलतापूर्वक
पूरा करते हुए यान को धरती की कक्षा से निकालकर मंगल की ओर रवाना कर दिया
है। मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 49 मिनट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
संस्थान (इसरो) के नियंत्रण कक्ष से कमांड देकर मंगलयान के 440 न्यूटन इंजन
को लगभग 22 मिनट 8 सेकेंड के लिए चलाया गया। इस ऑपरेशन की मदद से मंगल यान
को पृथ्वी की कक्षा से सूर्य की कक्षा में स्थानांतरित कर दिया गया।
इसरो ने बताया कि रात 12 बजकर 30 मिनट पर ही मंगलयान की दिशा बदल दी गयी थी, ताकि इसकी कक्षा बदली जा सके। अगले 300 दिनों के दौरान यान को सूर्य की कक्षा में उस जगह ले जाया जाएगा, जहां वह मंगल की कक्षा से मिलता है और फिर इसे मंगल की कक्षा में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे पहले 5 नवंबर को प्रक्षेपण के बाद से यान पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा था। इस दौरान पांच बार यान की कक्षा को उन्नत कर धरती से उसकी अधिकतम दूरी 23 हजार 550 किलोमीटर से बढ़ाकर एक लाख 93 हजार किलोमीटर कर दी गयी थी।इसरो ने बताया कि उसका टेलिमीट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) व्यालालू स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (आईडीएसएन) एंटिना की मदद से मंगलयान पर लगातार नजर रखे हुए है। यान के सभी उपकरण और यंत्र ठीक तरीके से काम कर रहे हैं। यान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंच जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com