-->

Breaking News

शिवराज को है पूरा यकीन, वे लगाएंगे 'हैट्रिक'

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब महज दो ही दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले आए चुनावी सर्वो में राज्य में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा को लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से आते हुए दिखाया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी अपने तीसरी बार जीत की बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि वह जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बार पहले से भी ज्यादा मतों से जीतेंगे। इसकी वजह उन्होंने जनता का प्यार और राज्य में हुआ विकास बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले दस वर्षो में हुए विकास के दम पर जनता से वोट मांग रही है।

चुनाव पूर्व हुए सर्वो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह चुनाव में जीत के बाद मिलने वाली सीटों पर कोई बहस नहीं करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से राज्य में अपनी सरकार बनाएगी, यह बात तय है। गौरतलब है कि वर्ष 2008 में भाजपा ने राज्य की 230 सीटों में से 143 सीटों पर जीत हासिल की थी। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस उनकी जीत और उनको मिले समर्थन से घबरा गई है। कांग्रेस जानती है कि उनपर निजी आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल किए बिना वह वह सत्ता में नहीं आ सकती है। इसलिए वह यह काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक स्तर बेहद गिर चुका है। गौरतलब है कि शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाए थे और कांग्रेस को कानूनी नोटिस भी भेजा था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com