नए साल का शानदार आगाज, जश्न में डूबी पूरी दुनिया
नई दिल्ली । नए साल 2014 का शानदार आगाज हो गया है। भारत सहित पूरी
दुनिया में धूमधाम, आतिशबाजी और जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
भारत के अलग-अलग शहरों में रातभर होटल और डांस बार जश्न में डूबे रहे।
दुबई में नए साल के जश्न के लिए शानदार आतिशबाजी की गई। घड़ी में 12 बजते ही दुबई का आसमान आतिशबाजी से सराबोर हो गया। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज अल खलीफा पर की गई ये आतिशबाजी मन को मोह लेने वाली थी।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सिडनी के हार्बर ब्रिज पर जोरदार आतिशबाजी की गई। हार्बर ब्रिज पर होने वाली आतिशबाजी को देखने के लिए हर साल दूर-दूर से लोग आते हैं।
चीन से लेकर जापान, भारत से यूरोप तक, हर जगह पूरे जोश के साथ साल 2014 का स्वागत किया गया। भारत में भी नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया गया। लोगों ने आतिशबाज कर, डांस कर नए साल का स्वागत किया। देश के हर छोटे बड़े शहर में जश्न का माहौल दिखा।
दिल्ली में नए साल का स्वागत भी आतिशबाजी के साथ हुआ। हर तरफ पार्टियों का दौर दिखा। मुंबई में भी लोगों ने पूरे जोश से नए साल का स्वागत किया। सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का शानदार तरीके से स्वागत किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com